पपेट्री, माइम, बादल सरकार के थर्ड थिएटर शैली में दिखेंगे डर के रूप
जयरंगम इनिशिएटिव द्वारा स्थापित ‘दी अाेपन स्पेस’ सोसायटी अाैर कलंदर संस्था की अाेर से आयोजित की जा रही 15 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप में रंगमंच की तीन विधाओं माइम, पपेट्री अाैर बादल सरकार के थर्ड थिएटर की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें पार्थो प्रीतम पाॅल अाैर जयपुर की अदिति अायुषी दीक्षित पपेट्री की, कुणाल माेटलिंग अाैर जयपुर के अनुरंजन शर्मा माइम की तथा प्रणव मुखर्जी बादल सरकार के थर्ड थिएटर की प्रस्तुतियाें काे अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।
20 मई काे जवाहर कला केंद्र में हाेगी प्रस्तुति
डर थीम पर हाेंगी तीन प्रस्तुतियां
वर्कशॉप की कन्वीनर रुचि भार्गव ने बताया कि वर्कशॉप की क्लाेजिंग 20 मई काे जेकेके के कृष्णायन में होगी, जहां इन तीनाें विधाओं में तैयार प्राेडक्शन का प्रदर्शन किया जाएगा। इन तीनाें प्राेडक्शन की थीम डर पर अाधारित हाेगी। पार्थाे प्रीतम अाैर जयपुर की पूजा भार्गव की पपेट्री अाधारित प्रस्तुति में चार से नाै साल के बच्चे एक मछली के परिवार द्वारा तालाब में समाए शिकारी के डर काे खत्म करने की कहानी कहेंगे। कुणाल माेटलिंग की माइम अाधारित प्रस्तुति में इनसान के अस्तित्व में अाने से लेकर वर्तमान तक डर के अलग-अलग प्रकाराें से रूबरू हाेने की कहानी काे इशाराें-इशाराें में जीवंत किया जाएगा।
प्रणब मुखर्जी की प्रस्तुति बादल सरकार के थर्ड थिएटर यानी तीसरा रंगमंच शैली पर आधारित हाेगी।