सुरक्षित कार्यस्थल महिलाओं का अधिकार : दीपा माथुर
सीआईआई इंडियन वूमन नेटवर्क द्वारा बुधवार को जयपुर में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम-2013 विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के बारे में एक्ट की विशेषज्ञ दीपा माथुर ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। सीआईआई.आईडब्ल्यूएन राजस्थान की चेयरपर्सन किरण पोद्दार ने बताया कि शिक्षा और रोजगार के कारण हर वर्ष लाखों की संख्या में महिलाएं देश में कार्यबल का हिस्सा बन रही हैं। ऐसे में कई बार महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। सीआईआई.आईडब्ल्यूएन राजस्थान की वाइस चेयरपर्सन शीनु झवर ने कहा कि कार्यस्थल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी भागीदारी में सुधार करना हर नियोक्ता की जिम्मेदारी है। सीआईआई राजस्थान के निदेशक तथा प्रमुख नितिन गुप्ता ने कहा कि सीआईआई का मानना है कि भारतीय उद्योग और नागरिक समाज में महिलाओं के लिए लिंग हेतु केंद्रित और समावेशी दृष्टिकोण की आवश्यकता है।