जाहन्वी व बलवंत का वुशू कैंप में चयन
जयपुर | पिंकसिटी की जाहन्वी मेहरा (52 किलो) और हनुमानगढ़ के बलवंत सिंह (तालू) का भारतीय जूनियर वूशु टीम के कोचिंग कैंप के लिए चयन हुआ है। टीम 9 से 16 जुलाई तक ब्रासीलिया, ब्राजील में होने वाली 7वीं जूनियर वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। यह जानकारी राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया ने दी।