पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान की आयुषि व अलीन सेमीफाइनल में

राजस्थान की आयुषि व अलीन सेमीफाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थान की आयुषि तंवर और अलीन कमर ने ओएन दीक्षित-आईटा रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयुषि ने जहां अपने ही प्रदेश की साची शर्मा को 6-1, 6-1 से हराया वहीं अलीन ने आंध्र प्रदेश की प्रतुशा रमन को 6-1, 6-1 से पराजित किया। 50 हजार रुपए इनामी राशि की इस प्रतियोगिता के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में कर्नाटका की प्रीति उज्जिनी ने गुजरात की प्राप्ति सोनी को 6-3, 7-5 से और महाराष्ट्र की सेरह मेनेज ने ओडिशा की शिल्पी स्वरूप दास को 6-2, 7-6 (1), 6-4 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पुरुष वर्ग में फरदीन ने मैच छोड़ा

पुरुष वर्ग में राजस्थान के फरदीन कमर ने हरियाणा के अभिषेक गौड़ के खिलाफ मैच छोड़ दिया। जिस समय फरदीन ने मैच छोड़ा उस समय फरदीन तीसरे सेट में 4-3 से पीछे चल रहे थे। पहला सेट अभिषेक ने 6-7 (5) से और दूसरा सेट फरदीन ने 7-6 (5) से जीता था। अन्य क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के अरमान भाटिया ने अपने ही प्रदेश के अथर्व शर्मा को 6-3, 6-4 से, मध्य प्रदेश के आकाश नंदवाल ने सागर आहूजा (महाराष्ट्र) को 6-0, 6-4 से, सिद्धार्थ पोनाला (तेलंगाना) ने दिल्ली के मोहित भारद्वाज को 6-4, 6-2 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

खबरें और भी हैं...