1924 खिलाड़ियों में से होगा 17 एकेडमियों के लिए चयन
जयपुर | स्पोर्ट्स काउंसिल की प्रदेशभर में स्थित 17 एकेडमियों के लिए 1924 गर्ल्स-बॉयज ने ट्रायल दिए। 15 दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल के बाद अब इन एकेडमियों में प्रवेश की फाइनल लिस्ट तैयार होगी। फुटबाॅल में सबसे ज्यादा 366 खिलाड़ियों ने दावा पेश किया, इसमें 283 बॉयज व 83 गर्ल्स ने भाग लिया। 10 खेलों में आयोजित की गई सेलेक्शन ट्रायल में 1546 बॉयज और 378 गर्ल्स ने हिस्सा लिया। ट्रायल 1 से 6 मई और 12 से 15 मई तक दो चरणों में आयोजित किए गए थे।
बास्केटबाॅल जूनियर वर्ग में 130 बालक व 54 बालिका, बास्केटबाॅल सीनियर वर्ग में 98 बालक, हाॅकी में 109 बालक व 62 बालिका, एथलेटिक्स में 252 बालक व 75 बालिका, तीरंदाजी में 52 बालक, 26 बालिका (78), फुटबाॅल में 283 बालक, 83 बालिका, हैण्डबाॅल में 55 बालिका, कबड्डी में 232 बालक, कुश्ती में 140 बालक, वाॅलीबाॅल में 182 बालक, 83 बालिका और साईक्लिंग में 68 बालकों ने चयन ट्रायल में भाग लिया।