पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरयू कुलपति कार्यालय पर कर्मचारियों की सांकेतिक भूख हड़ताल

आरयू- कुलपति कार्यालय पर कर्मचारियों की सांकेतिक भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय के सहायक कर्मचारियों ने बुधवार को कुलपति कार्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की और धरना दिया। कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पीएफ, ग्रेच्युटी सहित सभी तरह के भुगतान किए जाएं। सहायक कर्मचारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मांगू सिंह के अनुसार अप्रेल 2018 में सेवानिवृृत्ति हुए कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान जल्द कराने और नो ड्यूज प्रक्रिया का सरलीकरण करने की मांग को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल की गई है। सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को नो ड्यूज प्रक्रिया के कारण बेहद ही परेशानियों का समाना करना पड़ता है। भूख हड़ताल के दौरान सहायक कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

स्मार्ट सिटी : कमिश्नर ने बताया वह सचिव के निरीक्षण में निकला झूठ

जयपुर | स्वायत्त शासन विभाग के सचिव नवीन महाजन ने बड़े शहरों के कमिश्नरों को बुलाकर स्मार्ट सिटी की रिपोर्ट ली। महाजन ने स्मार्ट सिटी व अन्य प्रोजेक्ट्स का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। बुधवार को पहला नंबर आया अजमेर सिटी का, जिसकी किसी को सूचना नहीं थी। कमिश्नर को बुलाकर महाजन ने निरीक्षण किया तो कमिश्नर के दावों की पोल खुल गई। महाजन ने सख्त हिदायत दी कि झूठे दावे नहीं करे।

खबरें और भी हैं...