महिला बंदी व बच्चों के लिए जागरूकता अभियान आज से
जयपुर | महिला बंदी व उनके बच्चों के अधिकारों को संरक्षित करने के अभियान के तहत मंगलवार को जयपुर जिला सेशन न्यायालय के कान्फ्रेंस हाल में विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मदन गोपाल व्यास की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यास ने बताया कि 17 मई से आगामी 10 दिन तक महिला बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत एक टीम गठित की जायेगी जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, मनोविज्ञान व महिला-बाल विकास के अधिकारी शामिल होंगे। ये टीम महिला बंदियों व उनके बच्चों के अधिकारों के बारे में भी उन्हें जागरूक करेगी। इस अवसर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ,जयपुर जिला ऋषि कुमार सुथार,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विद्यानंद शुक्ला , विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी आदि मौजूद रहे।