पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सब्जी फसल परियोजना पर राष्ट्रीय स्तर की चार दिवसीय ग्रुप मीटिंग 18 से

सब्जी फसल परियोजना पर राष्ट्रीय स्तर की चार दिवसीय ग्रुप मीटिंग 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | 36 वीं अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (सब्जी फसल) की समूह बैठक यहां दुर्गापुरा स्थित राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान (रारी) में स्थित सभागार में 18 से 21 मई तक होगी। राष्ट्रीय स्तर की इस ग्रुप मीटिंग में देश भर से 300 से अधिक कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। इस मीटिंग का आयोजन श्रीकर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से संबद्ध इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजीटेबल रिसर्च, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस ग्रुप मीटिंग के आयोजन सचिव डॉ. वीएस यादव ने बताया कि 18 मई, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से उद्घाटन सत्र होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एएसआरबी, नई दिल्ली के पूर्व चेयरमैन डॉ. कीर्ति सिंह होंगे और अध्यक्षता श्रीकर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलपति डॉ. पी.एस. राठौड़ करेंगे।

खबरें और भी हैं...