पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला का ट्रांस कैथेटर मिट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट

महिला का ट्रांस कैथेटर मिट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 साल पहले हुई थी हार्ट सर्जरी

जयपुर | जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला का ट्रांस कैथेटर मिट्रल वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएमवीआर) किया गया है। महिला की 2004 में ओपन हार्ट सर्जरी भी हो चुकी थी, लेकिन वजन घटने, थकान, चलने में परेशानी के साथ ही उनके मिट्रल वाल्व में ब्लॉकेज आने पर वे दुबारा सर्जरी नहीं चाहते थे इसलिए इस तकनीक से उन्हें नया जीवन मिला। 56 वर्षीय कमला जैन का वाल्व रिप्लेसमेंट टीएमवीआर तकनीक से इटर्नल हॉस्पिटल के चेयरपर्सन डॉ.समीन शर्मा की देखरेख में डॉ.रविन्दर सिंह राव ने किया है। मिट्रल वाल्व खून को शरीर में भेजता है और 8 से 15 साल बाद डिस फंक्शनल हो जाता है और काम करना बंद कर देता है। इसलिए इसे ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत होती है।

खबरें और भी हैं...