वर्चुअल फैशन शो 20 से, एंट्री का आज आखिरी दिन
सिटी रिपोर्टर | सिटी भास्कर शहर में पहली बार वर्चुअल फैशन वीक का आयोजन कर रहा है, जिसमें शहर के बेस्ट 15 डिजाइनर्स को अपना समर कलेक्शन प्रजेंट करने का मौका मिलेगा। इस वर्चुअल फैशन शो में शहर के यंग डिजाइनिंग स्टूडेंट्स और यंग डिजाइनर्स हिस्सा ले सकते हैं। शो में हिस्सा ले रहे कैंडीडेट्स अपने ओरिजिनल डिजाइन को दैनिक भास्कर के इस प्लेटफॉर्म के जरिए जयपुराइट्स तक पहुंचा सकते हैं। इसका हिस्सा बनने के लिए शहर के यंग डिजाइनर्स 17 मई तक अपने कलेक्शन के हाई रेजोल्यूशन फोटो शूट को अपने प्रोफाइल के साथ अटैच कर भास्कर कार्यालय पहुंचा सकते हैं। साथ ही cbvirtualfashionshow@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं। कैंडीडेट्स मेल और फीमेल कैटेगरी के लिए एंट्रीज भेज सकते हैं। हर कैंडीडेट हर कैटेगरी के लिए ज्यादा से ज्यादा दो एंट्रीज भेज सकेंगे। डिजाइनर अपनी एक फोटो और कलेक्शन की डिटेल भी संलग्न करें। जिस समर वियर को वे बतौर एंट्री भेजें, उनका एक्चुअल फॉर्म डिजाइनर्स के पास अवेलेबल होने भी जरूरी है। सिटी भास्कर की फैशन और लाइफस्टाइल जूरी इन डिजाइनर्स के समर कलेक्शन में से बेस्ट एंट्रीज को सलेक्ट करेगी। चुने गए बेस्ट 15 डिजाइनर्स को 20 मई को प्रकाशित होने वाले सिटी भास्कर के स्पेशल समर कलेक्शन के एडिशन में शामिल किया जाएगा।