मकानों के ताले तोड़कर गहने, नकदी चोरी
जयपुर | सांगानेर सदर और प्रताप नगर थाना इलाके में बदमाश मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी कर ले गए। सांगानेर सदर थाने में जेडीए कॉलोनी, गोविंदपुरा निवासी अजीज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि बदमाश मकान का ताला तोडकर करीब 30 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के गहने ले गए। वहीं मुरलीपुरा निवासी किशनलाल ने भी रिपोर्ट दी है। गोविंदपुरा में उनका गैस का गोदाम है। जहां से बदमाश ताला तोडकर 5 भरे हुए सिलेंडर चोरी कर ले गए। प्रताप नगर थाने में कुसुम विहार निवासी संजय ने रिपोर्ट दी है। उनके घर का ताला तोडकर जेवर और नकदी ले गए।