पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रसीद कटवाने से पहले मार्किंग करने का किया ऑटो यूनियनों ने विरोध

रसीद कटवाने से पहले मार्किंग करने का किया ऑटो यूनियनों ने विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने जगतपुरा में यात्री वाहन शाखा में कार्यरत डीटीओ और कर्मचारी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। यूनियन का आरोप है कि दोनों ने कई ऐसे नियम बना रखे हैं, जिनकी जरूरत ही नहीं है। रसीद कटवाने से पहले डीटीओ से मार्किंग कराने और ऑटो रिक्शा ट्रांसफर करने पर वाहन बेचने-खरीदने वालों बुलाया जा रहा है, जबकि दस्तावेज पूरे होने पर जरूरत नहीं है। इसका यूनियनों ने विरोध किया है। इस संबंध में ऑटो चालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने परिवहन आयुक्त को शिकायत की। चौहान ने आरोप लगाया कि जगतपुरा में यात्री वाहन डीटीओ और कर्मचारी वाहन संबंधी काम कराने जाने वाले लोगों को वेवजह परेशान कर रहे हैं। वसूली के लिए कई ऐसे नियम लागू कर दिए, जिनका कोई औचित्य नहीं है। फिटनेस में ओटीटी के बाद भी टीसीसी मांगी जा रही है। फाइनेंसर की ओर से फार्म नंबर 35-34 देने के बाद भी अनुचित तरीके से मौके पर बुलाया जा रहा है। मौके पर नहीं आने पर वाहनों के ट्रांसफर नहीं हो रहे।

खबरें और भी हैं...