जयपुर| संस्कृत शिक्षा में सेवा नियमों के संशोधनों को वापस लेने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की संस्कृत बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शिक्षा संकुल पर किए जा रहे क्रमिक अनशन को शिक्षकों का समर्थन मिल रहा है। अनशन के दूसरे दिन गुरुवार को अजमेर संभाग के पदाधिकारी क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति के संयोजक सियाराम शर्मा एवं प्रवक्ता नवीन कुमार शर्मा का कहना है कि सरकार संगठन के मांग पत्र पर सकारात्मक विचार नहीं करेगी तो 21 मई को संपूर्ण राजस्थान से समस्त जिलों की संस्कृत बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में शिक्षक जयपुर पहुंचकर विशाल रैली निकालेंगे।