पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टॉक घी स्किम्ड मिल्क पाउडर को खपाने के लिए बनेगी स्कीम

स्टॉक घी-स्किम्ड मिल्क पाउडर को खपाने के लिए बनेगी स्कीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| प्रदेश की सरस डेयरी संघों में भारी मात्रा में स्टॉक सरस घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर का मुद्दा गुरुवार को आरसीडीएफ की बोर्ड बैठक में छाया रहा। बोर्ड सदस्यों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मार्केटिंग प्लानिंग सही नहीं होने से पहले तो घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर का स्टॉक हो गया। बाद में घी डिस्ट्रीब्यूटरों को फायदा पहुंचाने के लिए घी की रेट कम कर दी। इससे डेयरी संघों को नुकसान हुआ है। बैठक में आरसीडीएफ और इससे जुड़े जिला दुग्ध संघों के सभी कर्मचारियों सातवें वेतन लाभ देने का निर्णय लिया गया। इससे 21 जिला दुग्ध संघ, आरसीडीएफ मुख्यालय और 6 पशु आहार संयंत्रों के करीब 1750 कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ मिलेगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पशुपालन विभाग के अति. मुख्य सचिव खेमराज चौधरी ने की।

खबरें और भी हैं...