जयपुर। जगदगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने शिक्षा संकाय में सह आचार्य पद पर कार्यरत डॉ. माता प्रसाद शर्मा को शिक्षा संकाय का संकायाध्यक्ष (डीन) पद पर नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार उनकी यह नियुक्ति अगले आदेश या तीन वर्ष, जो भी पहले हो, तक के लिए लागू रहेगा।