पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक आईएएस और तीन आरएएस के तबादले, एक एपीओ

एक आईएएस और तीन आरएएस के तबादले, एक एपीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राज्य सरकार ने गुरुवार को दो अलग-अलग आदेश निकाल कर एक आईएएस एवं एक आरएएस के तबादले किए हैं। साथ ही दौसा जिले में महुवा के एसडीओ अजय कुमार आर्य को एपीओ कर दिया गया है। आर्य को अपनी उपस्थित कार्मिक (क-4) में देने के निर्देश दिए गए हैं। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में एसडीओ के तौर पर तैनात आईएएस लोक बंधु को उदयपुर जिले के गिर्वा में उपखंड मजिस्ट्रेट के पद पर लगाया गया है। इसी प्रकार एक अन्य आदेश में पीलीबंगा के एसडीओ अवि गर्ग को रावतसर में एसडीओ, लक्ष्मणगढ़ (अलवर) के एसडीओ के महुवा में एसडीओ और नैनवां की एसडीओ मीनू वर्मा को पीलीबंगा में एसडीओ के पद पर लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...