जयपुर| भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की ओर से वेतन में दो फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से नाराज बैंककर्मियों ने गुरुवार को जयपुर समेत प्रदेश के विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किए। यूनाईटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस ने सरकार को चेतावनी दी है कि इस मसले का हल नहीं निकाला गया तो 30 व 31 मई को बैंकों में दो दिन की हड़ताल की जाएगी। फोरम के जयपुर में संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि बैंककर्मी 22 मई तक मोदी सरकार की विफलताओं की पोल खोल अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा 23 मई को फिर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार बैंककर्मियों के वेतन में वाजिब बढ़ोतरी करने में आनाकानी कर रही है। इसके चलते बैंककर्मियों में आक्रोश है।