जयपुर | पिंकसिटी पान मर्चेंट संस्था की ओर से रविवार को जयपुर नगर निगम लाइसेंस समिति के अध्यक्ष महेश कलवानी का उनके निवास स्थान पर अभिनंदन किया गया। संस्था के अध्यक्ष गुलाब खेड़ा एवं महामंत्री अरविंद महौविया ने कलवानी का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।