जयपुर | श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, जवाहर नगर, जयपुर की ओर से रविवार को जवाहर नगर रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर में परिंडा वितरण समारोह संपन्न हुआ। अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 200 परिंडे बांटकर नियमित रूप से इनमें दाना-पानी डालने का संकल्प दिलाया। इस दौरान नगर निगम जयपुर के वित्त समिति चेयरमैन सत्यनारायण धामाणी, पार्षद महेश कलवानी, श्रीराम गुप्ता, पी.डी. खंडेलवाल, तरुण गुप्ता, नीता खेतान व अनिता जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।