पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएस की सूचना पर अशोक नगर व वैशाली में क्रिकेट सट्टे का खुलासा, 10 गिरफ्तार

एटीएस की सूचना पर अशोक नगर व वैशाली में क्रिकेट सट्टे का खुलासा, 10 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएस की सूचना पर रविवार रात को अशोक नगर व वैशाली नगर थाना पुलिस ने दो जगह दबिश देकर 11 सटोरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 100 से ज्यादा मोबाइल फोन, पांच लेपटॉप, दो लग्जरी कार व 87 हजार रुपए जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि सटोरियों ने रविवार को हुए क्रिकेट मैच में 25 लाख रुपए जीते हैं। एटीएस ने दो दिन पहले भी कमिश्नरेट पुलिस को सूचना देकर मानससरोवर में 29 लाख रुपए नकद सहित पांच सटोरियों को पकड़ा था।

पहली कार्रवाई अशोक नगर थाना पुलिस ने रात 9 बजे परिवहन मार्ग स्थित शिव ज्ञान अपार्टमेंट के बी-104 नंबर में फ्लैट में की। अशोक नगर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ,एटीएस इंस्पेक्टर मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे। जहां अजमेर के कुख्यात सटोरिया विकास खण्डेलवाल सहित 7 सटोरियों को पकड़ा। जिनके कब्जे से 86 हजार रुपए, 22 मोबाइल, 3 लेपटॉप, 2 लग्जरी कारें और 50 मोबाइल लगा टेलीफोन एक्सचेंज सैट बरामद किया। फ्लैट में पकड़े गए विकास खण्डेलवाल अजमेर, पूरण थापा काठमांडू, राजेश सिसोदिया बासनी जोधपुर, शैलेन्द्र शर्मा अजमेर, चन्द्र शेखर निम्बाहेड़ा चित्तौडगढ़, प्रदीप सिंह व कमल महेश्वरी अजमेर के रहने वाले है। कार्रवाई के लिए एटीएस की टीम अशोक नगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची तो वहां के गार्ड से बातचीत में सामने आया कि इस फ्लैट का ऐसे गेट नहीं खुलेगा। तब पुलिस की एक टीम फ्लैट के गेट पर पहुंची और दूसरी टीम ने गार्ड से सटोरियों को फोन करवाया कि आपकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसलिए नीचे आओ जैसे ही सटोरियों से गेट खोला तो गेट पर खड़ी टीम अंदर घुस गई। एटीएस ने सटोरियों से फ्लैट मालिक के बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि मालिक हेमंत शर्मा भी वैशाली नगर में किसी दोस्त के साथ क्रिकेट पर सट्टा लगा रहा है। तब तुरंत वैशाली नगर पुलिस को सूचना देकर मौके पर भेजा। जहां पर आर्दश नगर निवासी हेमंत शर्मा और उसके साथी ढेहर के बालाजी निवासी महेन्द्र सैनी व सीकर निवासी उज्जवल सोनी को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 2 लेपटॉप, इंटरनेट उपकरण जब्त किए।

जांच में सामने आया कि विकास ने 5 करोड़ लिमिट का बैट अकाउंट खुलवा रखा है, और स्पॉट सट्टा खेलता है। पूछताछ में ये भी सामने आया कि आज मैच में इस गिरोह ने 25 लाख रुपए जीते है। सरगना विकास से फ्लैट मालिक से पूछताछ की तो सामने आया कि मालिक हेमंत भी वैशाली नगर में सट्टा खेल रहा है। तब वैशाली नगर थानाधिकारी भोपाल सिंह भाटी को लेकर मौके पर भेजा।

अशोक नगर में पकड़े गए सटोरिये।

पुलिस ने सटोरियोो कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 2 लेपटॉप और इंटरनेट उपकरण जब्त किए।

खबरें और भी हैं...