जाहोता | भूरथल ग्राम में रविवार को एक नवजात मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जभूरथल गांव के वीर तेजाजी मंदिर की नर्सरी के पास धाना की ढाणी में रविवार सवेरे 10 बजे कोई नवजात को फेंक गया। जब ग्रामीण इधर से गुजर रहे थे, तब नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। इसकी सूचना सरपंच प्रतिनिधि चौथमल सैनी को मिलने पर मौके पर पहुंचकर नवजात को तुरन्त चौमू सीएचसी लेकर गए। जहां डाॅ. नरेन्द्र कुमार सैनी ने नवजात के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार करते हुए मुंह में लगी मिट्टी को हटाकर चौमू पुलिस को बुलाया। बाद में नवजात को जयपुर के जेके लोन हाॅस्पिटल ले गए।