जयपुर/शिवदासपुरा | थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बजरी से भरे हुए दो ट्रकों को पकड़ कर खनन विभाग को सूचना दी। खनन विभाग से रिंकू कोहली ने कार्यवाही कर ट्रकों को शिवदासपुरा थाने में भिजवाया। उन्होंने बताया कि अवैध बजरी से भरे हुए ट्रक ड्राइवरों के पास न तो खनन विभाग की रॉयल्टी की कोई रसीद थी और न ही उनके पास बजरी खनन का कोई लाइसेंस था।