पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से कूदा युवक, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से कूदा युवक, दोनों पैरों में फ्रैक्चर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर /बांसखो | कस्बे में इन दिनों बंदरों का आतंक बना हुआ है। रविवार सुबह बंदरों के झुण्ड के हमला करने से घबरा कर एक युवक छत से कूद गया। इससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। रविवार सुबह बांसखो निवासी राकेश जायसवाल मकान की छत पर खड़ा था। इसी दौरान बंदरों के एक झुंड ने राकेश पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बचने के लिए वो मकान की छत से कूद गया। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने दोनों पैरों में फ्रैक्चर होना बताया।

खबरें और भी हैं...