मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार, 20 फोन बरामद
जयपुर | गलता गेट इलाके में ईदगाह बाइपास के पास राहगीर से मोबाइल छिनने वाले बदमाश को रविवार रात गलता गेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला इच्छावत निवासी मोहसिन (20) के कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया। थानाधिकारी धर्मराज ने बताया कि मोहसिन ने सीकर के पिपराली निवासी रमेश कुमार का मोबाइल लेकर भाग गया था। अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।