पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसओजी की पूछताछ में हरवीर सहारण ने 16 साल पुराने एक और हत्याकांड को अंजाम देना कबूला

एसओजी की पूछताछ में हरवीर सहारण ने 16 साल पुराने एक और हत्याकांड को अंजाम देना कबूला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/हनुमानगढ़ | रावतसर में 16 साल पुराने लीलाधर सोनी हत्या कांड का खुलासा रविवार को जयपुर में एसओजी ने किया है। यह खुलासा प्रेम कालीरावण हत्याकांड में रिमांड पर चल रहे पालिकाध्यक्ष पति हरवीर सहारण ने पूछताछ के दौरान किया है। एसओजी ने इस हत्याकांड में सहयोगी पोहड़का के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गोदारा को गिरफ्तार किया है।

आईजी एसओजी दिनेश एमएन ने बताया कि रिमांड पर चले रहे हरवीर सहारण ने बताया कि 30 अप्रैल 2002 को अपने साथियों के साथ मिलकर रावतसर में लीलाधर सोनी की भी हत्या की थी। हरवीर सहारण ने बताया कि मृतक लीलाधर सोनी के पिताजी बद्रीप्रसाद से उसने 36 बीघा जमीन ग्राम पोहड़का रावतसर में खरीदी थी। जिसके पेटे 50 हजार रुपए बकाया थे। बकाया रुपए लेने के लिए मृतक लीलाधर सोनी उसके पास आया था। इससे पहले वह बार-बार उसे फोन कर धमका रहा था कि मेरे बकाया पैसे दे दे, नहीं तो मैं सबको बताऊंगा कि तूने प्रेमकुमार कालीरावणा की हत्या की है, जिस बात के डर से हरवीर सहारण ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लीलाधर सोनी का अपहरण करवा कर गर्दन मरोड़ कर हत्या कर दी और लाश को खेतावाली ढाणी के पास इंदिरागांधी नहर में डाल दिया था। उधर, एसओजी ने प्रेम कालीरावण हत्याकांड में तीसरे आरोपी रणजीत मेघवाल को भी गिरफ्तार किया है। एएसपी कर्ण शर्मा ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले में पहले ही हरवीर सहारण व भीम बेनीवाल पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।

सहयोगी गांव पोहड़का का पूर्व सरपंच गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...