पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पनियाला पुलिस ने हाइवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

पनियाला पुलिस ने हाइवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/कोटपूतली | पनियाला थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे पर खड़े रहने वाले वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी के काम में लिए जाने वाले वाहन को जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को रोहिताश पुत्र बीरबल गुर्जर निवासी नया गाव अमरपुरा ने थाने में रपट दी कि ट्रक को गत रात रीको एरिया केशवाना में मुकेश की होटल के सामने खड़ा कर खाना खाकर वाहन में सो गया। कुछ देर बाद गाडी के पीछे आवाज आई। मैंने देखा तो गाडी के पास एक कन्टेनर खड़ा था तथा उसके पास खड़ा व्यक्ति गाडी से डीजल चुरा रहा था। आवाज सुनकर वे लोग कन्टेनर लेकर भाग गए तथा गाडी की टंकी से करीब 400 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए डीजल चोरों की तलाश शुरू की। वांछित कन्टेनर नागंल चौधरी की तरफ जाना पता चला। तलाशी के दौरान उक्त वाहन नांगल चौधरी की तरफ से आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने बमुश्किल रूकवाकर चालक वाहिद (20) पुत्र अली हसन जाति फकीर मुसलमान निवासी दहरा थाना भोलाना जिला हापुड़ यूपी को गिरफ्तार किया।

एसएचओ ने बताया कि मुल्जिमान बंद गाडी कन्टेनर रखते है जिसमें एक छोटी खिड़की बना रखी है। एक व्यक्ति अंदर रहता है तथा अन्य लोग बाहर रहते है। कन्टेनर के दूसरी साइड में 400 लीटर डीजल की बड़ी टंकी लगा रखी है व अन्दर पांच से सात ड्रम रखते है जो सभी जब्त कर लिए गए। उन्होंने बताया कि मुल्जिम ने पूछताछ में बताया कि हम लोग कई राज्यों में हाइवे किनारे व होटलों पर खडे वाहनों से डीजल चोरी कर ले जाते है। यह धंधा कई दिनों से कर रहे है।

खबरें और भी हैं...