पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेन के टायर के नीचे आने से मजदूर की मौत

क्रेन के टायर के नीचे आने से मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | बाइस गोदाम पुलिया के पास निमार्णाधीन कार्य में शनिवार रात को क्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए मजदूरों ने घायल हुए मजदूर एमपी निवासी रिंकू कोल (26) को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर घटना के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चालक की तलाश शुरु की।

खबरें और भी हैं...