पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडवोकेट को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया

एडवोकेट को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमीन से जुड़े प्रकरण में आरोप प्रमाणित होने के बाद भी पुलिस द्वारा एक एडवोकेट को गिरफ्तार नहीं करने से नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार शाम को हरमाड़ा थाने का घेराव किया। घेराव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों से समझाइश की और एडवोकेट को जल्द गिरफ्तार का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। उसके बाद एडीशनल डीसीपी रतन सिंह को ज्ञापन देकर लोग चले गए। इस संबंध में थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि एडवोकेट अश्वनी शर्मा के खिलाफ 2013 में जमीन से जुड़ा प्रकरण दर्ज है। जिसमे उनके खिलाफ आरोप प्रमाणित हो चुका है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गत दिनों पूछताछ के लिए वकील को बुलाया था मगर रसूखात के चलते छोड़ दिया। विरोध कर रहे लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने पर धरने की चेतावनी दी है।

खबरें और भी हैं...