पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक के अजीब शोर से परेशान करने वाले पकड़े

बाइक के अजीब शोर से परेशान करने वाले पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बुलेट मोटरसाइकिलों के सायलेंसर को मॉडीफाइड करवाकर कॉलोनी के लोगों को परेशान करने वाले दो युवकों को गुरुवार रात को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों की मोटरसाइकिलें जब्त कर ली। थानाधिकारी गुर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले 2-3 दिन से शिकायते मिल रही थी। बाेरिंग चौराहे और पंडित जी थड़ी के पास दो युवकों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडीफाइड सायलेंसर से तेज धमाके करवाकर परेशान करते हैं। बारी-बारी रिहायशी कॉलोनी में मोटरसाइकिलों को दौड़ाते है और पटाखों से तेज धमाके करवाते है। उक्त सूचना पर गुरुवार को दोनों कॉलोनियों में दो टीमें लगाकर बाइक चला रहे खिरणी फाटक निवासी मुकेश कुमार व बिस्मिला कॉलोनी निवासी इरफान को पकड़कर दोनों की बाइक जब्त कर ली।

खबरें और भी हैं...