पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कचरा कलेक्शन काम बंद करने की चेतावनी

कचरा कलेक्शन काम बंद करने की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | डोर टू डोर का काम कर रही बीवीजी कंपनी के पास 100 वाहन हैं। कंपनी ने निगम में पहले से काम कर रहे ठेकेदारों के वाहनों को किराए पर लेकर 91 वार्ड में काम शुरू किया था। बीवीजी को किराए पर वाहन देने वाले ठेकेदारों ने रविवार को मीटिंग कर काम बंद करने की चेतावनी दी है। ठेकेदारों के प्रतिनिधि जीतेश नरूका का कहना है कि बीवीजी निगम से 55 करोड़ रु. का भुगतान उठा चुकी और ठेकेदारों का 40 प्रतिशत ही पेमेंट किया। 60 प्रतिशत पेमेंट बकाया होने के चलने ठेकेदार अपने खर्चे नहीं निकाल पा रहे है। कंपनी को कई बार अवगत कराया जा चुका, लेकिन सुनवाई नहीं करती। इसके चलते डोर टू डोर में चल रहे वाहनों को बंद किया जाएगा।

1650 रु. प्रति टन भुगतान करता है निगम : बीवीजी कंपनी को 1650 रु. प्रति टन के हिसाब से ठेका दिया हुआ है। निगम ने तब 1400 मिट्रिक टन प्रतिदिन कचरा पैदा होना आंका था। कंपनी ने 2000 मिट्रिक टन कचरा एकत्रित करना बताया। वहीं कंपनी ने 1000 से 1200 रु. प्रतिटन के हिसाब से ठेकेदारों को काम दे रखा है।

ठेकेदारों के एग्रीमेंट के हिसाब से पेमेंट हो चुका। वे एग्रीमेंट से हटकर मांग कर रहे है जो गलत है। -तानाजी पंवार, बीवीजी कंपनी, जयपुर प्रति.

खबरें और भी हैं...