पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गलत नाम पर खुद के हस्ताक्षर करते गए मंडल उपनिदेशक

गलत नाम पर खुद के हस्ताक्षर करते गए मंडल उपनिदेशक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग में होने वाले तबादलों को लेकर अधिकारी कितने दबाव में रहते हैं। इसका ताजा मामला सामने आया है जयपुर मंडल में। अब तक को सूचियों में शिक्षकों के नाम और स्कूल के नाम ही गलत आते रहे हैं। इस बार तबादला करने वाले अधिकारी का ही नाम गलत लिख दिया गया। रविवार को जयपुर मंडल में 484 वरिष्ठ अध्यापकों की तबादला सूचियां जारी हुई हंै। तबादले की 29 सूचियां जारी की गई। सूचियों पर हस्ताक्षर का इतना अधिक दबाव था कि इन सूचियों को जारी करने वाले उपनिदेशक खुद का नाम भी सही ढंग से देख नहीं पाए और हस्ताक्षर करते गए। सूचियों में जयपुर मंडल के उपनिदेशक मुकेश कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए थे। लेकिन सूचियों पर उनका नाम मुकेश कुमार यादव लिखा था। वे खुद यह देख ही नहीं पाए। उनका गलत नाम कुल 29 सूचियों में से 28 सूचियों में अंकित था। केवल एक सूची में उनका नाम सही था। जैसे ही नाम गलत होने की जानकारी सामने आई, आनन-फानन में संशोधन निकाला गया। उपनिदेशक शर्मा ने बताया कि जल्दबाजी में यह गलती रह गई थी। इसको सुधार दिया गया है।

तबादला सूचियों में इन खामियों से भी शिक्षक परेशान

तबादला सूचियों में उन वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले भी कर दिए गए, जिनको रिटायरमेंट में 3 से 4 महीने है। यही नहीं कई वरिष्ठ अध्यापकों ने तबादले पर आपत्ति दर्ज कराई तो शाम तक 3 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादला आदेशों में संशोधन कर उन्हें उनके इच्छित स्थान पर पोस्टिंग दे दी गई। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि तबादले के लिए की गई बाड़ेबंदी के कारण सूचियों में गड़बड़ियां हो रही है। अधिकारियों से दबाव में काम नहीं कराया जाए, ताकि अधिकारी राहत महसूस कर सके।

एजुकेशन रिपोर्टर| जयपुर

माध्यमिक शिक्षा विभाग : एक दिन पहले 301 हैडमास्टर बदले, अब

एक दिन में 2,876 सैकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादले

बीकानेर| माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। विभाग की ओर से तेजी से शिक्षकों की तबादला सूचियां जारी की जा रही है। रविवार को एक ही दिन में 2876 सैकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादले किए गए। इससे पूर्व शनिवार को 301 हैडमास्टर के तबादले किए गए थे। पिछले काफी दिनों से सभी मंडलों के उपनिदेशक सहित संबंधित कार्मिक जयपुर कैम्प में डेरा डाले हुए थे। रविवार को मंडलवार सैकंड ग्रेड शिक्षकों की स्थानांतरण सूचियां जारी कर दी गई। बीकानेर मंडल में 215 शिक्षकों को इधर-उधर किया गया है। जबकि सबसे अधिक शिक्षामंत्री के गृह जिले अजमेर में 640 सैकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इसके अलावा भरतपुर में 258, चूरू में 360, पाली 372 और उदयपुर मंडल में 527 शिक्षकों के तबादले किए गए है। संबंधित संस्था प्रधान को इन्हें 29 मई तक कार्य मुक्त करना होगा। मंडल उपनिदेशकों की ओर से जारी आदेश में संबंधित शिक्षकों को शाला दर्पण के माध्यम से कार्यमुक्त और कार्य ग्रहण करवाने के निर्देश दिए गए है।

1401 स्कूलों के प्रिंसिपल बदले: माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रिंसिपलों की तबादला सूची भी रविवार को जारी हो गई है। राज्य में 1401 स्कूलों के प्रिंसिपल बदले गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक नथमल डिडेल की ओर से जारी तबादला आदेश में संबंधित प्रिंसिपलों को 28 मई तक नव पदस्थापन स्थान पर कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है।

वहीं लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे संस्था प्रधानों को रिलिविंग -ज्वॉइनिंग से पूर्व शिक्षा निदेशालय की अनुमति लेनी होगी। जिन संस्था प्रधानों को डाइट, एसआईईआरटी और आईएएसई में पदस्थापित किया गया है उन्हें एमएड योग्यता होने पर ही कार्य ग्रहण करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...