पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटी क्षेत्र में प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को 10 पुरस्कार मिले

आईटी क्षेत्र में प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को 10 पुरस्कार मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| नई दिल्ली में आयोजित ‘बीडब्ल्यू बिजनेस वर्ल्ड चौथे डिजिटल इंडिया समिट एवं अवाॅर्ड्स’ में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बीडब्ल्यू बिजनेस वर्ल्ड द्वारा पहली बार किसी मुख्यमंत्री को अपने राज्य के ई-गवर्नेंस को मज़बूती देने के लिए सम्मानित किया गया है। इस समिट के चौथे संस्करण में केंद्रीय मंत्रालयों व प्रत्येक राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों ने हिस्सा लिया।

सीएम राजे के साथ-साथ, विभिन्न कैटेगरीज़ के अंतर्गत राजस्थान देश में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में उभरा है। पिछले 3 साल में राजस्थान को सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस के लिए 7वां पुरस्कार मिला है। साथ ही राजस्थान सरकार के आईटी और संचार विभाग द्वारा 10 इनिशिएटिव्ज ने पुरस्कार प्राप्त किए। वाणिज्य और उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार प्राप्त किया।

सुरक्षा के क्षेत्र में अभय कमांड सेंटर और राज महिला सुरक्षा, हेल्थकेयर में इलेक्ट्रॉनिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड, हेल्थकेयर में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना को पुरस्कृत किया गया। राजस्थान के स्टार्टअप कार्यक्रम आईस्टार्ट ने स्टार्ट-अप इंडिया के लिए बेस्ट कंडयूसिव स्टार्ट-अप पालिसी का अवार्ड जीता। भामाशाह योजना, सीएम हेल्पलाइन- राजस्थान सम्पर्क और राज-काज प्रोजेक्ट ने वर्ष की बेस्ट ई-गवर्नेंस पहल के लिए पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं तकनीकी के माध्यम से लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने का पुरस्कार ई-मित्र प्लस को मिला व सर्वश्रेष्ठ डिजिटल भुगतान प्रणाली के लिए राजस्थान पेमेंट प्लेटफार्म को पुरस्कार प्राप्त हुआ|

खबरें और भी हैं...