पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूचियों की खामियां दूर किए बिना शिक्षकों की पदोन्नति करने का विरोध

सूचियों की खामियां दूर किए बिना शिक्षकों की पदोन्नति करने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठ अध्यापक के पद पर होने वाली पदोन्नतियों पर विवाद खड़ा हो गया है। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ ने पात्रता सूचियों की खामियों को दूर किए बिना पदोन्नति का विरोध किया है। प्रदेशाध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि पिछले दिनों उपनिदेशक कार्यालय जयपुर संभाग की ओर से पात्रता सूचियां जारी की गई थी। इनमें गलतियों की भरमार थी। कई शिक्षकों के नाम ही गायब थे। उन्हें ठीक कराने के लिए शिक्षकों ने परिवेदना दी थी। लेकिन इनका निस्तारण नहीं हुआ। पहले जारी त्रुटिपूर्ण सूचियों से ही उपनिदेशक कार्यालय पदोन्नति की तैयारी कर रहा है, जो गलत है। महामंत्री राकेश शर्मा ने कहा कि अगर गलतियां सुधारे बिना पदोन्नति की गई तो संगठन आंदोलन करेगा और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।

खबरें और भी हैं...