जयपुर| भारतीय प्रशासनिक सेवा 1989 बैच के अफसर रोहित कुमार सिंह की जल्द ही राजस्थान में वापसी होगी। वह अभी तक संयुक्त सचिव रोड, ट्रांसपोर्ट और हाईवे मंत्रालय में सेवाएं दे रहे थे। उनका कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो गया था, लेकिन केंद्र ने उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया था। एक साल का भी समय पूरा हो गया है। वह अप्रैल 2012 में जयपुर से दिल्ली गए थे। जब प्रदेश में कांग्रेस की और केंद्र में यूपीए की सरकार थी। वापसी आने पर उन्हें कोई महत्वपूर्ण विभाग मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह कार्मिक विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दे देंगे, जिसके बाद सरकार की ओर से उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी।