सीकर रोड और दिल्ली-अजमेर एक्सप्रेस हाइवे के आस-पास राहगीर और वाहन चालकों से लूट-पाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए हरमाड़ा पुलिस ने गैंग के सरगना और तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पूर्ण विहार कॉलोनी हरमाड़ा निवासी मानसिंह उर्फ मानू बन्ना और 3 बाल अपचारियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल और एक बाइक बरामद कर ली।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सरगना मानसिंह 2 माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। जेल से आने से नाबालिग लड़कों को अपनी गैंग में मिलाकर लूट की वारदातें करने लगा। थानाधिकारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में राहगीरों के साथ मोबाइल लूटने की घटना बार-बार हो रही थी। उक्त घटनाओं के बाद कुछ पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर सादा वर्दी में तैनात किए। तब सामने आया यह वारदातें हिस्ट्रीशीटर बदमाश मानसिंह करवा रहा है। उसके बाद रविवार तड़के मानसिंह और उसके तीन नाबालिग साथियों को पकड़ लिया। पकड़े दो बाल अपचारी भी पहले मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल लूट के मामले में पकड़े जा चुके है।
नशे के शौक में करते लूट
पूछताछ में सामने आया कि सरगना को नशे की लत है। यह शौक पूरे करने के लिए ये काम करता है। मानसिंह ने नाबालिग बच्चों की गैंग बना रखी है। कुछ दिन बाद बच्चे बदल देता है। इन बच्चों से रैकी करवाकर वारदात करता है। जेल से छूटते ही वापस सक्रिय हो जाता है।
दो माह पहले जेल से छूटा था सरगना