कारों के शीशे फोड़ने के आरोप में दो युवकों को पीटा, एसएमएस में भर्ती
जयपुर | सदर इलाके में सिविल लाइन मैट्रो स्टेशन के पास रविवार रात को गाड़ियों के शीशे फोड़ने के आरोप में राहगीरों ने दो युवकों को पीट दिया। दोनों युवक शराब के नशे में बताएं जा रहे है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल युवक भांकरोटा निवासी रतन सिंह व भंवर सैनी को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस भी मामले की सच्चाई जानने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने राह चलती गाड़ियों पर पत्थर फेंके थे। इसलिए लोगों ने दोनों के साथ मारपीट कर दी।