पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाड़ी खड़ी करने की बात पर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

गाड़ी खड़ी करने की बात पर पीटा, आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जवाहर सर्किल इलाके में एक होटल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर एक सिक्योरिटी गार्ड और व्यक्ति में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि सिक्योरिटी गार्ड ने व्यक्ति के सिर पर डंडे से वार कर दिया जिससे उसे 8 टांके आए हैं। पीड़ित जामडोली के पूरणसिंह ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर बृजबाला ने बताया कि पूरण सिंह एक होटल में काम करता है। शुक्रवार रात 1:30 बजे वह जवाहर सर्किल के पास एक होटल में कार्यक्रम में शामिल होकर जा रहा था। टोंक रोड पर होटल बेलाकासा के सामने उसकी कार खराब हो गई। होटल मैनेजर उसका परिचित था, जिसने कार होटल की पार्किंग में खड़ी करने को कह दिया। पीड़ित गाड़ी खड़ी करने गया तो वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड पृथ्वीसिंह ने उससे अभद्रता की और मारपीट की।

खबरें और भी हैं...