जयपुर | जयपुर व्यापार महासंघ के 2018-2021 के चुनाव एमआई रोड के राजस्थान चैंबर्स आफ कामर्स में हुए। चुनाव अधिकारी सुभाष गुप्ता व अशोक हंसारिया की देखरेख में सुभाष गोयल फिर से अध्यक्ष चुना गया। चुनावों में जयपुर के सदस्य 23 व्यापार मंडलों के निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री व तीन कार्यकारिणी सदस्यों सहित 49 मतदाता थे। महामंत्री पद पर सुरेंद्र कुमार बज, कोषाध्यक्ष पद पर सौभागमल अग्रवाल विजयी हुए। उपाध्यक्ष के 5 पदों पर चंद्र कुमार रूपानी, हरीश केडिया, कैलाश मित्तल, मनीष खूंटेटा व नीरज लुहाड़िया विजयी हुए, जबकि मंत्री पद पर बाबू खां मंसूरी , हरभजन सिंह चावला, सचिन गुप्ता व विक्की चेलानी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
शिवहरि अध्यक्ष और ललित महामंत्री
जयपुर | अग्रवाल वैश्य जागरूक मंडल समिति, देवी नगर के द्विवार्षिक चुनावों में शिवहरि अग्रवाल को अध्यक्ष व 14 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। अध्यक्ष शिवहरि अग्रवाल ने रामदयाल गुप्ता को अध्यक्ष, ललित बोगी को महामंत्री, अश्वनी मंगलूनिया को कोषाध्यक्ष, दामोदर अग्रवाल को संगठन मंत्री, सुरेश लश्करी को प्रचार मंत्री, अंजू अग्रवाल को महिला मंत्री, विकास सांघी को संयुक्त मंत्री एवं अग्र सदन व्यवस्था प्रमुख मुकेश अग्रवाल को मनोनीत किया है।
नरेंद्र सिंह निर्विरोध अध्यक्ष, रणजीत सिंह सचिव
जयपुर। क्षत्रिय सेवा समिति, दादी का फाटक, बैनाड़ रोड के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। चुनावों में अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह सिंहासन, सचिव पद पर रणजीत सिंह लांबिया (फौजी) और कोषाध्यक्ष पद पर आशु सिंह शेखावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को होगी।