पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैलाशचंद अग्रवाल व. उपाध्यक्ष नियुक्त

कैलाशचंद अग्रवाल व. उपाध्यक्ष नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलाशचंद अग्रवाल व. उपाध्यक्ष नियुक्त

जयपुर।
अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा (रजि.) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मोदी व महामंत्री कमल किशोर अग्रवाल ने कैलाशचंद अग्रवाल को प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार विरोधी टाइगर्स संस्थान नई दिल्ली के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एल. मीणा ने जगदीश प्रसाद योगी को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा के निर्देशानुसार प्रकोष्ठ के जयपुर अध्यक्ष जाकिर बुलंद खान ने ओमप्रकाश पहाड़िया को विद्याधर नगर ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पूज्य सिंधी पंचायत सेक्टर-1 मालवीय नगर के चुनावों में सर्वसम्मति से धर्मदास मोटवानी को लगातार 5वीं वार अध्यक्ष मनोनीत किया है। मोटवानी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

गुरुद्वारा साहिब जवाहर नगर, प्रताप कॉलोनी टोंक रोड के द्विवार्षिक चुनावों में सरदार करनैल सिंह को प्रधान, परविंदर सिंह सग्गू को उपाध्यक्ष, सतनाम सिंह को सचिव, नरेंद्र कपूर को कोषाध्यक्ष व सुरजीत सिंह अरोड़ा को संयुक्त सचिव चुना गया।

खबरें और भी हैं...