पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘अधिकारों के साथ अपने कर्तव्य भी याद रखें महिलाएं’

‘अधिकारों के साथ अपने कर्तव्य भी याद रखें महिलाएं’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | ‘महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी याद रखना चाहिए, क्योंकि समाज की प्राथमिक इकाई की धुरी केवल महिलाएं ही होती हैं।’ उक्त उद्गार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने जौहरी बाजार दिगंबर जैन महिला समिति का रजत जयंती समारोह ‘खुशियों के रंग, अपनों के संग’ के दौरान अध्यक्ष पद से व्यक्त किए। नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारकजी की नसियां में हुए कार्यक्रम के दौरान समिति के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। अध्यक्ष डॉ. शीला जैन ने बताया कि मंगलाचरण के बाद समाजश्रेष्ठी गणेश राणा-रेणु राणा ने दीप प्रज्वलन किया। अध्यक्षता आर.के. मार्बल्स समूह किशनगढ़ की शांता पाटनी ने की। मुख्य अतिथि सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजय सिंह किलक रहे। प्रचार मंत्री रवि कांता गोधा ने बताया कि समारोह में परम सम्माननीय अतिथि कोलकाता के ललिता-संतोष सेठी, विशिष्ट अतिथि नरेश कुमार सेठी, त्रिशला-राजेंद्र के. गोधा, प्रभावती जैन, तरुणा जैन संघी, पुष्पलता जैन काला और रितु जैन रहीं।

खबरें और भी हैं...