पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 46 भामाशाह और कार्यकर्ता हुए सम्मानित

46 भामाशाह और कार्यकर्ता हुए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | श्री नारायण मानव सेवा समिति राजस्थान प्रदेश की ओर से एयरपोर्ट के सामने, स्थित ड्रीम पैलेस में आम सभा हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज रहे। इस दौरान मदन नागरवाल, महावीर सिंह गुर्जर, मंजु वैष्णव, कुलदीप जीनवाल, रामजीलाल, सरिता चौधरी, जितेन्द्र बागड़ा, राजेन्द्र देव समेत अन्य अतिथियों ने संस्थागत कार्यों में भागीदारी निभाने वाले 46 भामाशाहों व कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर का सम्मानित किया। सभा के दौरान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमोहन बैरवा की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से अगस्त में प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...