जयपुर | पार्षद कुसुम यादव को महिला उत्थान समिति की चेयरपर्सन बनाए जाने पर जौहरी बाजार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहनलाल गुप्ता का अभिनंदन किया, साथ हीपार्षद कुसुम यादव और राजेश विबाल को विद्युत समिति का चेयरमैन बनाए जाने पर बधाइयां दीं। जौहरी बाजार मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व व्यापारियों व कार्यकर्ताओं ने विधायक गुप्ता के निवास पर ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी एवं मिठाइयां खिलाकर खुशियों का इजहार किया।