जयपुर | सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामाज की फैक्ट्री में रविवार को महावीर टेलर व मंजू टेलर की शादी की 33वीं सालगिरह पर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर के साथ रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की सामान्य जांचें, नेत्र जांच, बीपी, शुगर, ब्लड प्रेशर, नाक-कान-गला और दांतों जांच कर निशुल्क परामर्श दिया। शिविर में सभी समाजों के युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। भगवान महावीर कैंसर अस्पताल, महात्मा गांधी अस्पताल, स्वस्थ कल्याण ब्लड बैंक, बालाजी हॉस्पिटल की टीम ने कुल 202 यूनिट रक्त संग्रहित किया।