सोशल रिपोर्टर. जयपुर । मोहनबाड़ी गलता गेट स्थित श्रीगोवर्धननाथजी के मंदिर में हो रहे श्रीमदभागवत अष्टोत्तर शत सप्ताह में रविवार को बड़ोदरा के कथावाचक गिरिराज शास्त्री ने कहा कि दूसरों को आनंद दे वह नंद और जो यश का दान करे वह यशोदा है।
उन्होंने आगे कहा कि हम यदि परमात्मा की ओर जाएंगे तो हमें लक्ष्मी निश्चित रूप से प्राप्त होगी। जब से प्रभु का अवतार गोकुल में हुआ तब से उनकी लीला में सहयोग करने के लिए उनके अवतार से पूर्व ही ब्रज में विराजमान होे गई।
इस मौके पर श्रीगोवर्धन पूजा हुई। छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। कथा प्रसंग के दौरान महाराज ने भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यहां 23 मई तक रोजाना सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक व शाम को 4:00 से 7:00 बजे तक होगी।