जयपुर | राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मालवीय नगर सेक्टर-3 के सहयोग से मालवीय नगर गुरुद्वारे में सर्व समाज की बालिकाओं को एक माह तक निशुल्क जूड़ो-कराटे सिखाए जाएंगे। शिविर 21 मई से 1 माह तक चलेगा। सिख संगत के प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह ने बताया कि शिविर प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक चलेगा।