सोशल रिपोर्टर. जयपुर | श्याम सेवा समिति और नवयुवक मंडल आमेर के संयुक्त तत्वाधान में आमेर स्थित एक गार्डन में आयोजित भजन संध्या में भजनों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। भजन संध्या से पहले गोरा पार्वती मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में भजन गायक रजनी राजस्थानी व अमित नामा ने श्याम बाबा के गुणगान किया इस मौके पर नवयुवक मंडल समिति आमेर के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।