माध्यमिक शिक्षा विभाग : पदोन्नत व्याख्याता काउंसलिंग से पहले स्थानांतरण संभव
बीकानेर | माध्यमिक शिक्षा में प्रिंसिपल-एचएम के बाद अब लेक्चरर के तबादलों की तैयारी शुरू हो गई। शिक्षा निदेशालय से टीम जयपुर के लिए शुक्रवार को रवाना हुई। वहीं प्रिंसिपल-एचएम की तबादला सूची तैयार करने के लिए संबंधित अनुभाग की टीम पहले ही जयपुर है। कयास लगाए जा रहे हंै कि व्याख्याताओं की तबादला सूचियां तैयार होने के बाद पदोन्नत व्याख्याताओं की पोस्टिंग होगी।