लीगल रिपोर्टर.जयपुर | हाईकोर्ट ने सेनेटरी इंस्पेक्टर भर्ती-2015 में पात्रता के लिए नई कट ऑफ डेट जारी करने के मामले में प्रमुख स्वायत्त शासन सचिव, स्वायत्त शासन निदेशक और राजस्थान नगर पालिका अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड से जवाब मांगते हुए प्रार्थी को भर्ती की काउंसलिंग में शामिल करने का निर्देश दिया है। प्रवीण राजपुरोहित की याचिका में कहा कि सेवा चयन बोर्ड ने सेनेटरी इंस्पेक्टर सहित 5 पदों पर 30 दिसंबर 2015 को भर्ती निकाली। याचिका में कहा कि स्वायत्त शासन विभाग ने 14 मई को आदेश जारी कर सेनेटरी इंस्पेक्टर भर्ती के लिए तय डिप्लोमा हासिल करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2016 कर दी। इससे प्रार्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो गया है।