जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में नाड़ी का फाटक के पास चार दिन पहले फैक्ट्री में साथी मजदूर की हत्या करके फरार होने वाले को शुक्रवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रामधनी चौहान यूपी के महाराजगंज का रहने वाला है। थानाधिकारी श्रीमोहन मीणा ने बताया कि आरोपी ने 14 मई की रात को साथी मजदूर नवीन शाह के सिर में लोहे की एंगल से चोट मारकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपी ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर भी कपड़ा डाल दिया था। हत्या करने के बाद वहां से फरार हो गया था।