जयपुर। जयसिंहपुरा खोर में मानबाग स्थित नाहरसिंह बाबा मंदिर में 21 कुंडीय गणपति महायज्ञ शुभारंभ शुक्रवार को बालकदास महाराज और आचार्य घनश्याम वेदाचार्य ने कन्या पूजन से किया। पंडित आशुतोष धर्माचार्य ने मंडप पूजन व द्वार पूजन किया। 9 दिवसीय महायज्ञ में प्रथम दिन 11 हजार आहुतियां दी गईं। गंगा दशमी 24 मई को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ समापन किया जाएगा। आचार्य घनश्याम ने कलयुग में दान-पुण्य का विशिष्ट महत्व बताया।